Gua: सारंडा युवा बेरोजगार संघ ने की बैठक, सेल प्रबंधन को दी गई आन्दोलन करने की चेतावनी

 

गुवा : सारंडा युवा बेरोजगार संघ के बैनर तले बिचाईकिरी में गुवा के बेरोजगारों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष उदय सिंह ने सेल गुवा प्रबंधन से विचाईकिरी तक स्कूल बस देने एवं खुला निविदा पर बाहरी ठेकेदार द्वारा बाहर के मजदूर रखने के सम्बंध में चर्चा की । बी0एस0एल0, सेल गुआ, महाप्रबन्धक , (एच.आर) गुआ पूर्वी पंचायत अन्तर्गत विचाईकिरी के पढ़ने वाले स्कूली बच्चे को सेल मेनेजमेन्ट बस मुहैया की माँग की गई । वहाँ के बच्चे गुआ मिडिल स्कूल एवं गुवा साई स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । सेल प्रबंधन उनसे सैतेला व्यवहार क्यों कर रही है।जब सेल का बस हिरजी हाटिंग तक जा सकती है तो विचाईकिरी भी जा सकती है। वहाँ के बच्चे भी गुआ गाँव के अन्तर्गत ही आते हैं। ग्रामीणों ने अविलम्ब स्कूली बस विचाईकिरी तक चलाए जाने की माँग की ।

स्थानीय लोगों के पलायन को रोकने की मांग

सेल के निविदा जिसमें ज्यादातर बाहर के ठेकेदार होते है ठीक है । नियमित रूप से ठेकेदार बाहर के हो सकते हैं । मगर कुछ ठेकेदार बाहर से मजदूर भी ला रहे जिससे यहाँ के युवा आक्रोसित होते जा रहे हैं। बैठक में ठेकेदार द्वारा गुआ गाँव के मजदूरों को रखे जाने की माँग की गई। पलायन क्षेत्र की समस्या बताते हुए सेल जैसे महारत्न कम्पनी द्वारा स्थानीय लोगों के पलायन को रोकने की मांग की गई। बेरोजगार एवं महिलाऐं सभी एक मत होकर जोरदार विरोध करने का काम की । उक्त बिन्दूओं को अविलम्ब पूर्ण करने पर विचार करने की माँग की गई। अन्यथा पूरे गुआ गाँव के युवाओं और महिलाओं को लेकर सड़क सेलेकर कार्यक्षेत्र तक आन्दोलन करने की चेतावनी सेल प्रबंधन को दी गई। क्षेत्र में अशांति जिम्मेवारी सेल प्रबन्धक का बताया गया है। इ

इन्हें प्रतिलिपि सौंपी गई

सकी प्रतिलिपि उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, पुलिस अधिक्षक, पश्चिमी सिंहभूम,अनुमण्डल पदाधिकारी, जगन्नाथपुर, अंचल अधिकारी, नोवामुण्डी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नोवामुण्डीअनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, किरीबुरू एवं थाना प्रभारी गुआ को दी गई है।बैठक में अध्यक्ष उदय सिंह, उपाध्याय कैलाश दास, कोषाध्यक्ष धनंजय पांडेय, सचिव बीरू सोनार सहित चुन्नू सिंह, तपोस दास, सुदीप दास, संजीत टैंटी, बिनय मेहता, रबी मुखी, सागर दास, कानूराम लोहार आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time