Jamshedpur: दो ऑटो की टक्कर के बाद मारपीट, महिला ने आरोपी चालक को चप्पल से पीटा

जमशेदपुर:  आजादनगर थाना क्षेत्र के चेपापुल के पास सोमवार को दो ऑटो के बीच हुई टक्कर ने अचानक मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान एक महिला यात्री घायल हो गई और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चेपापुल के पास दो ऑटो की हल्की टक्कर के बाद दोनों चालकों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने दूसरे ऑटो में बैठी महिला यात्री को धक्का दे दिया, जिससे महिला के हाथ में चोट लग गई। महिला के साथ मौजूद चालक आर्यन भी झगड़े में घायल हुआ।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। गुस्साई महिला ने मौके पर ही आरोपी चालक की चप्पल से पिटाई कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

दोनों पक्षों के बीच मारपीट देखने के लिए लोगों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि चेपापुल मेन रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया और सड़क पर लगे जाम को हटाया। काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। इस बीच मारपीट करने वाला आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान कर रही है और जांच जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव से पहले प्रशासन सख्त, सैकड़ों लीटर शराब बरामद – एक ट्रक जब्त – मिनी फैक्ट्री सील

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : NDRF का 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू, 18 से 50 वर्ष के 70 प्रतिभागी ले सकते हैं प्रशिक्षण

जमशेदपुर  : आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की ओर से 15 जून से 19 जून 2026 तक पांच दिवसीय…

Spread the love

Jamshedpur : जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सिख समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया गया। मंगलवार की सुबह नामदा बस्ती गुरूद्धारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time