jamshedpur : उलीडीह चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में ही किया उद्भेदन, पड़ोसी निकला चोर

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी निवासी रिमझिम कुमारी के घर नकद समेत लाखों की चोरी हो गई थी. इस संबंध में उलीडीह ओपी में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.  इस मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में शांतिनगर नगर निवासी आदित्य कुमार उर्फ हर्ष और एक नाबालिग शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए है जिसकी कीमत चार लाख रुपए आंकी गई है.

इसे भी पढ़ें : Gamhariya : फुटपाथी दुकानदारों के समस्या का समाधान की मांग को लेकर युवा संगठन ने जियाडा को सौंपा ज्ञापन

नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया

जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस की पूछताछ में जानकारी मिली कि पड़ोस में ही रहने वाला नाबालिग आरोपी घर पर आना जाना करता था. नाबालिग से पूछताछ शुरू की गई जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह अक्सर पीड़ित के घर जाता था एक दिन उसने अलमीरा में गहने देख लिए जिससे उसे लालच आ गया और उसने घटना को अंजाम दिया. चोरी करने के बाद उसने अपने साथी आदित्य को गहने दे दिए थे.  पुलिस ने आदित्य के पास से गहने बरामद कर लिए. आदित्य को जेल भेज दिया गया है जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: अबुआ आवास योजना के तहत लाभार्थी-स्तरीय जियो-टैग प्रणाली की शुरुआत, जानिए कैसे मिलेगा समय पर भुगतान?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time