मथुरा : भीम आर्मी प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में हमला हुआ है। जब वे करनावल गांव से सुरीर के भगत नगरिया गांव जा रहे थे, तब सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दो युवकों ने उनके काफिले पर पत्थर फेंके। इस घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं और एक गाड़ी को नुकसान पहुंचा। चंद्रशेखर आज़ाद के समर्थकों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए दोनों हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह पहली बार नहीं है जब चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर हमला हुआ है। पिछले वर्ष अक्टूबर में, हरियाणा के उचाना कलां गांव में दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर भी अज्ञात युवकों ने पत्थरबाजी की थी, जिससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए थे। इसके अलावा, जून 2023 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में उनके काफिले पर गोलीबारी भी की गई थी, जिसमें वे घायल हो गए थे। इन घटनाओं के बावजूद, चंद्रशेखर आज़ाद अपने सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सक्रिय बने हुए हैं।
इसे भी पढ़ें :Patna : हाथों में हथकड़ी लगाकर विधानसभा पहुंचे वामपंथी विधायक, मोदी सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
There is no ads to display, Please add some



















































