Bokaro: चालक से रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

बोकारो : बोकारो जिला के हरला थाना अंतर्गत बीती रात 12:00 बजे सेक्टर 9 के कुमार चौक पानी टंकी के पास कुछ रंगदार लोगों द्वारा आने जाने वाले गाड़ियों से रंगदारी की मांग की जा रही थी। जिसकी सूचना हरला थाना प्रभारी अनिल कछयप को मिली। प्रभारी के आदेश पर हरला थाना पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी त्वरित कार्यवाही करते हुए अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो लोगों को हाईवे चालक से 40000 रूपये रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी उत्तम कुमार महतो पिता त्रिभुवन महतो 8 ए स्ट्रीट 7 क्वार्टर नंबर 1350 का रहने वाला है।

लिखित आवेदन पर मामला दर्ज

वही दूसरा आरोपी अजय महतो पीता प्रदीप कुमार महतो जो जमुनिया टाड गांव का रहने वाला है। हरला थाना पुलिस ने हाइवे मलिक के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के संदर्भ में पीड़ित हाइवे के मालिक त्रिलोकी यादव ने बताया की रंगदारी मांगने वाले 5,6 युवकों ने हमारे साथ मारपीट की और गाड़ी का शीशा फोड़ दिया। साथ ही हाइवे चालक के मोबाइल क़ो तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है

वही इस कांड से जुड़े अन्य साथियों की तलाश करने में लगातार पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। वर्तमान समय में हरला थाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। और इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। रंगदारी मांगने वाले अन्य आरोपियों को धर दबोचने में पुलिस जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें :Medinipur : सांस्कृतिक संस्था ओंकार म्यूजिक सर्किल का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : जादूगोड़ा में चोरों का आतंक, सरकारी स्कूल समेत तीन घरों को बनाया निशाना, ढाई लाख के गहने समेत स्कूल से कंप्यूटर व अन्य सामग्री की चोरी 

    जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों की तूती बोल रही है। आए दिन कहीं ना कहीं चोरी की घटना हो रही है। शुक्रवार की रात चोरों ने…

    Spread the love

    Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

    गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time