रघुवर दास के संबंध में कांग्रेस नेता बंधु तिर्की का बयान हताशा का प्रतीक – रवि शंकर तिवारी

 

 राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन करने से कतरा रहे क्षेत्रीय दल – रवि शंकर तिवारी.

 

जमशेदपुर : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि शंकर तिवारी ने कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जो टिप्पणी की थी उस पर  कड़ी प्रतिक्रिया जाहीर किया है. उन्होंने कहा कि जिसके घर खुद शीशे के है वे दूसरों के घरों पर पत्थर नही फेंका करते हैं.  तिवारी ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाजपा की सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, पार्टी के कार्यकर्त्ता जोश और उत्साह से लबरेज हैं. कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के बयान के जवाब में  तिवारी ने कहा कि झारखंड में जेएमएम की नैया पर अपनी वैतरणी पार करने वाली पार्टी के नेता आज ज्ञान दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह पुलिस ने चार अवैध कोयले से लदे ट्रकों को किया जब्त, सात गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि एक राष्ट्रीय पार्टी (कांग्रेस) होने के बावजूद क्षेत्रीय एवं अन्य पार्टियां इनसे गठबंधन करने से किनारा कर रही हैं.  जिसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली में देखने को मिल रहा है. तिवारी ने कहा कि पांच साल तक रघुवर दास का मुख्यमंत्री काल स्वर्णिम रहा है. जिसे भुलाया नहीं जा सकता.  उन्होंने उस समय विकास के कई कार्यों को धरातल पर उतारा. उनके द्वारा खींची गई विकास की लकीर पर वर्तमान सरकार फीता काट कर अपनी पीठ थपथपा रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी,सहित पार्टी के तमाम नेता वर्तमान सरकार द्वारा जनता से किए गए धोखा एवं अपने वायदों को पूरा करने में विफल रही सरकार का मुद्दा पार्टी सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी.

इसे भी पढ़ें : टाटा स्टील फाउंडेशन का ग्रीन थेरेपी कार्यक्रम: आदिवासी ज्ञान का संरक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन 

जमशेदपुर : हावड़ा, पश्चिम बंगाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की मौजूदगी में छात्रों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

बहरागोड़ा : पटवेड़ा मौजा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम तथा मिराकी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time