MiG-21 Retirement: छह दशक की सेवा के बाद आज रिटायर हो जाएगा मिग-21, प्रिया शर्मा लेंगी अंतिम उड़ान

नई दिल्ली:  छह दशकों तक भारतीय वायुसेना की सेवा करने वाले मिग-21 लड़ाकू विमानों की आखिरी उड़ान शुक्रवार को होगी। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह इन विमानों को अंतिम बार उड़ाएंगे। इस खास अवसर पर स्क्वाड्रन लीडर प्रिया शर्मा भी शामिल होंगी और मिग-21 उड़ाने वाली आखिरी महिला पायलट बनकर इतिहास रचेंगी।

भव्य समारोह
चंडीगढ़ में आयोजित इस भव्य समारोह में मिग-21 जेट विमान को औपचारिक फ्लाईपास्ट और डीकमीशनिंग के जरिए सेवामुक्त किया जाएगा। मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे, वहीं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख और वायुसेना के छह पूर्व प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। फ्लाईपास्ट में भाग लेने वाले 23 स्क्वाड्रन के छह मिग-21 विमानों को उतरते ही वाटर कैनन से सलामी दी जाएगी।

मिग-21 का परिचालन इतिहास
मिग-21 ने 1960 के दशक से भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े में अहम भूमिका निभाई। 1981 में वायुसेना प्रमुख बने एयर मार्शल दिलबाग सिंह ने 1963 में पहली मिग-21 स्क्वाड्रन का नेतृत्व किया। 18-19 अगस्त को राजस्थान के बीकानेर में इन विमानों ने अपनी अंतिम परिचालन उड़ान भरी थी।

युद्धों में अहम योगदान
मिग-21 ने पाकिस्तान के साथ 1965 और 1971 के युद्धों में निर्णायक भूमिका निभाई। 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 के बालाकोट हवाई हमलों में भी इन विमानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, लंबे समय में कई दुर्घटनाओं के कारण इसके सुरक्षा रिकॉर्ड पर सवाल भी उठते रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

भारत का पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग-21 हुआ रिटायर

 

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

    बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

    Spread the love

    Bahragora : आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसे के शिकार बहरागोड़ा के मजदूर का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम

    बहरागोड़ा : पेट पालने की मजबूरी में आंध्र प्रदेश गए ब्राह्मणकुंडी निवासी 33 वर्षीय मजदूर शशधर मुंडा का शव गुरुवार शाम अनकापल्ली स्टेशन के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time