Saraikela: मनोज चौधरी ने कुम्हारों से खरीदे मिट्टी के दीए, दिया “वोकल फोर लोकल” का संदेश

सरायकेला:  सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और समाजसेवी मनोज चौधरी ने आज कुम्हारों से मुलाकात की। उन्होंने “वोकल फोर लोकल” के संदेश के साथ उनके बनाए हुए मिट्टी के दीए, कलश और मूर्तियों की खरीददारी की। मनोज चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह से कलाकारों को प्रोत्साहित करना और उनकी कला का सम्मान करना बेहद जरूरी है।

मनोज चौधरी ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने धार्मिक अनुष्ठान, पर्व-त्योहार और जीवन के 16 संस्कारों (गर्भाधान से अंत्येष्टि तक) को समान अवसर और समझदारी के साथ विकसित किया था। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध ने हमारी परंपरा और संस्कृति पर असर डाला है, जिससे माटी शिल्पों का पारंपरिक व्यवसाय प्रभावित हुआ है।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मिट्टी के दीए केवल रोशनी का साधन नहीं हैं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक हैं। ये पर्यावरण के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि बिजली की झालरें और प्लास्टिक से बनी सजावट अक्सर प्रदूषण फैलाती हैं।

मनोज चौधरी ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि एक छोटा दिया केवल रोशनी नहीं फैलाता, बल्कि यह संदेश देता है कि चाहे अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, एक छोटी-सी लौ भी उसे मिटा सकती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस दिवाली अपने घर के साथ-साथ उन गरीब कुम्हार परिवारों के घरों में भी रोशनी और खुशियां फैलाएं, जिन्होंने मेहनत और लगन से इस मिट्टी को आकार दिया है।

मनोज चौधरी ने आमजनों से कहा कि इस दिवाली झालरों और कृत्रिम रोशनी की बजाय मिट्टी के दीयों की सादगी अपनाएं। अपने घर, मंदिर, आंगन और छत पर मिट्टी के दीए जलाकर न केवल पारंपरिक संस्कृति को सम्मान दें, बल्कि उन कलाकारों की उम्मीदों को भी नई रोशनी प्रदान करें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Jamshedpur : 200 दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशन का उत्सव जेआरडी में आयोजित

जमशेदपुर : सीआईआई वाईआई जमशेदपुर द्वारा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हौसला 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। पिछले दिनों आयोजित हुए इस वार्षिक खेल दिवस में लगभग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time