Chakradharpur: देशाऊली स्थल पर गैर आदिवासियों के अतिक्रमण का विरोध, घेराबंदी का निर्णय

चक्रधरपुर:  सोनुवा प्रखंड के गोबिन्दपुर पंचायत के पुनीपदा गांव में आदिवासी ‘हो’ समाज के ग्रामीणों ने प्राकृतिक आस्था स्थल देशाऊली पर गैर आदिवासियों और हिन्दुओं द्वारा छेड़छाड़ और धार्मिक अतिक्रमण करने के विरोध में आक्रोश बैठक बुलायी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ गैर आदिवासी और कुम्हार, प्रधान समाज के लोग देशाऊली के वृक्षों पर लाल और पीले कपड़े बाँधकर सूता लगाते रहे। साथ ही असामाजिक तत्व शाम को वहाँ शराब और बीड़ी-सिगरेट का अड्डा बना रहे थे, जिससे यह धार्मिक स्थल अपवित्र हो रहा था।

बैठक में आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक के बाद देशाऊली स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैर आदिवासियों द्वारा वृक्षों पर लगाए गए कपड़े और सूता ससम्मान हटाए गए।

युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने ग्रामीणों को स्पष्ट निर्देश दिए कि देशाऊली का सुरक्षा और संरक्षण ग्रामीणों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी गैर आदिवासी, हिन्दू, मुस्लिम या ईसाई के प्रवेश से यह स्थल धार्मिक रूप से अपवित्र हो सकता है। ग्रामीणों ने इस मामले में चक्रधरपुर एसडीओ, अंचल के सीओ और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

सामाजिक जागरूकता से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने देशाऊली स्थल की सुरक्षा के लिए बाँस से घेराबंदी करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी योजना के तहत देशाऊली स्थल पर चारदीवारी निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन गांव में आपसी तालमेल की कमी के कारण प्रक्रिया में प्रगति नहीं हो पाई।

इस अवसर पर युवा महासभा के जिला सचिव ओयबन हेम्ब्रम, ‘हो’ भाषा शिक्षक रामधन चाकी, बोयका ग्रामीण मुण्डा जॉन अंगरिया, राजू होनहागा, सदन होनहागा, राम होनहागा, दामोदर गागराई, गुलशन गागराई, अन्य दर्जनों ग्रामीण और समिति सदस्य मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: गुवा में लोक आस्था के महापर्व की तैयारी जोरों पर, घाटों की घेराबंदी शुरू

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time