Jamshedpur: पहले से शादीशुदा व्यक्ति के झूठ बोलकर रचाई शादी, धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

जमशेदपुर:  छोटा गोविंदपुर की शिवानी नामक युवती ने अपने पति, ससुरालवालों और सौतन के खिलाफ गोविंदपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शिवानी की शादी बिहार के दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी अनिल कुमार राज से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और 11 मई 2024 को शादी हुई। शादी के समय अनिल ने अपनी असली जाति और पहले से शादीशुदा होने की जानकारी छिपाई थी।

शादी के बाद शिवानी जब ससुराल पहुंची, तो उसे पता चला कि अनिल पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी संगीता देवी उसी घर में रहती है।

इसके बाद शिवानी के साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना शुरू हो गई। ससुरालवालों ने दहेज में मोटी रकम की मांग की। दहेज न देने पर शिवानी को अक्सर गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ा।

पीड़िता के मुताबिक, उसके पति अनिल कुमार राज, ससुर बीर बहादुर पासवान, सास अनिता राज, देवर सुनील कुमार और सौतन संगीता देवी लगातार उसे परेशान करते रहे। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया, और शिवानी अपने मायके लौट आई।

गोविंदपुर थाना पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानेदार के अनुसार, पुलिस प्रेम संबंध, शादी की सच्चाई और दहेज मांग के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और जल्द ही आरोपियों को नोटिस भेजा जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: स्कूटी में दिखा सांप, मचा हंगामा – लोगों ने दिखाई हिम्मत, निकाला सांप

Spread the love

Related Posts

Bahragora :  कुलडीहा में लाखों की सरकारी संपत्ति बदहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा : पुरनापानी पंचायत के कुलडीहा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों को ठेंगा दिखाते हुए आज विभागीय लापरवाही और घोर प्रशासनिक उपेक्षा का जीवंत स्मारक…

Spread the love

Potka : ब्रेन मलेरिया के कहर में लोगों को याद आए फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू, कहा जागरूकता ही बचाव है

पोटका : ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को पूर्व फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू की सेवाएं याद आ रही हैं। वर्ष 2003 से 2005 तथा 2007 से 2015…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time