Chaibasa: साप्ताहिक बाजार में पारा टीचर की पत्थर व डंडे से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा:  29 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे टोन्टो थाना क्षेत्र के पुरनापानी बाजार टॉड के पास ग्रामीण मुण्डा ने सूचना दी कि मुकरु देवगम (50) की अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थर और लाठी-डंडों से हत्या कर दी है। मृतक चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बारी पोखरी टोला के निवासी और पेशे से पारा टीचर थे।

सूचना पुलिस अधीक्षक चाईबासा को दी गई। सत्यापन के बाद एसपी के आदेश पर अनु.पु. पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। घटना के बाद आरोपी जंगल के बीहड़ों में छिपे थे, जिनकी तलाश के लिए लगातार छापामारी चलती रही। तकनीकी शाखा की मदद से टीम ने अगले दिन 30 नवंबर 2025 को ग्राम केजरा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि मृतक मुकरु देवगम साप्ताहिक बाजार गए थे। वहीं तीनों आरोपियों ने उनसे हड़िया/रासी पीने को लेकर विवाद किया। विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने मिलकर पत्थर और डंडे से हमला कर मुकरु की बेरहमी से हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और उनके बयान पर पुलिस ने घटना के दौरान पहने उनके कपड़े भी बरामद किए।

बरामदगी
पुलिस ने घटनास्थल व आरोपियों से निम्न सामान जब्त किए—
खून लगा पत्थर
खून लगा लकड़ी का डंडा/कुंदा
खून लगी कंकड़-मिट्टी
आरोपियों के घटना के समय पहने कपड़े
तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की गई है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time