Jamshedpur: टाटा स्टील UISL के MD ऋतुराज सिन्हा का आकस्मिक निधन, शहर और टाटा ग्रुप में शोक की लहर

जमशेदपुर:  जमशेदपुर शहर में नागरिक सुविधा में योगदान देने वाली टाटा स्टील की अनुसंगिक इकाई टाटा स्टील युआईएसएल के मैंनेजिंग डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा का रविवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे और टाटा ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे।

रविवार दोपहर को वे अपने आवास में थे, तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी और उनके नाक से खून बहने लगा। परिजनों ने उन्हें तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया, जहां प्रारंभिक जाँच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ऋतुराज सिन्हा के निधन की खबर मिलते ही टाटा ग्रुप और पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। टाटा ग्रुप के कई वरिष्ठ अधिकारी, जिले के सांसद और अन्य गणमान्यजन अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

जिले के सांसद विद्धूत वरण महतो ने कहा कि ऋतुराज सिन्हा एक मृदुभाषी और समर्पित व्यक्ति थे। वे हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहते थे और जमशेदपुर को स्वच्छता रैंकिंग में ऊंचाई तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके जाने की खबर अत्यंत दुखद है और उनकी कमी शहर को हमेशा खलेगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *