Jamshedpur: पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में तेली और प्रजापति समाज के लिए बोर्ड गठन की उठाई मांग

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के दौरान तेली समाज और प्रजापति समाज के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि तेली समाज का पारंपरिक पेशा घानी से तेल निकालना अब लगभग लुप्तप्राय हो गया है। अधिकांश लोग अब खेती पर निर्भर हैं और तेल व्यवसाय से आजीविका कठिन हो गई है।

विधायक ने सरकार से ‘तेल व्यवसाय घानी बोर्ड’ के गठन की मांग की। उनका कहना है कि बोर्ड बनने से तेली समाज को सरसों तेल व्यवसाय में लाइसेंस और सुविधाएँ मिलेंगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार का भरण-पोषण सुचारू रूप से चल सकेगा। साथ ही, उन्होंने माटी कला बोर्ड को पुनः सक्रिय करने की मांग की ताकि प्रजापति समाज को भी लाभ मिल सके।

विधायक ने पंचायतों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे मजबूत इकाई हैं। पिछले कुछ वर्षों में पंचायतों को राशि का आवंटन नहीं मिलने से विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया कि राज्य वित्त आयोग की राशि जल्द पंचायतों को जारी की जाए, ताकि गांवों और पंचायतों का रुका हुआ विकास फिर पटरी पर लौट सके।

पूर्णिमा साहू ने कार्यकाल के दौरान जनप्रतिनिधियों की आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना की स्थिति में उचित मुआवजे की व्यवस्था करने की भी मांग रखी। साथ ही उन्होंने केरल मॉडल का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड में मुखियागणों का मानदेय कम-से-कम 30 हजार रुपये होना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time