Potka : हेंसड़ा में परंपरा, भक्ति और भाईचारे का दिखा संगम, कीर्तन के बाद धूलेट का लोगों ने लिया आनंद

पोटका : हेंसड़ा में हरि कीर्तन के पश्चात पूरे गांव के बुजुर्ग नौजवान बच्चे सभी मिलकर जमीन को गिला कर एक दूसरे को कादो लगाकर धूलेट का आनंद लेते नजर आए, वहीं धूलेट का आयोजन एक प्राचीन धार्मिक परंपरा के रूप में किया जाता है। कीर्तन समाप्ति के बाद श्रद्धालु एकत्र होकर धूलेट में भाग लेते हैं, जिसमें आपसी प्रेम, भाईचारा और भक्ति भाव का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इस दौरान लोग एक-दूसरे पर हल्का अबीर-गुलाल लगाकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं।
ग्राम प्रधान राम रंजन प्रधान ने बताया कि धूलेट की परंपरा का उद्देश्य समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना है। मान्यता है कि इस आयोजन से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में यह आयोजन सामूहिक भागीदारी का प्रतीक माना जाता है, जहां सभी वर्गों के लोग बिना किसी भेदभाव के शामिल होते हैं। इसकी खासियत यह है कि यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जुड़ाव का माध्यम भी है, जो लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करता है।

इसे भी पढ़ें : Potka : झारखंड गठन के 25 वर्ष बाद भी बांग्ला अकादमी का गठन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण : बांग्लाभाषी उन्नयन समिति

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आदिवासी बहुल गांव मेचुआ में “सरना कोड नहीं तो जनगणना नहीं” के लगे नारे,  पोटका बीडीओ अनिल मुंडा से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

जनगणना के 13 नंबर कॉलम में आदिवासियों के सरना कोड का कॉलम जोड़ने की मांग जादूगोड़ा: आगामी 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण से…

Spread the love

Muri : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक  

मुरी : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। संचालन कर रहे फारूक मोमिन ने कहा कि बकरीद में काटे जाने वाले बकरे का बचे खराब…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time