बहरागोड़ा : आस्था, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का अनूठा संगम गुरुवार को खंडामौदा पंचायत के मालुआ गांव में देखने को मिला, जहाँ बाबा बिशेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय महायज्ञ ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह जब 108 महिलाएं रांगड़ो खाल से पवित्र जल भरकर चार किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए गांव पहुंचीं, तो गाजे-बाजे और ‘जय शिव शंभू’ के उद्घोष से आसमान गुंजायमान हो उठा। इस धार्मिक अनुष्ठान की सबसे खास बात ग्रामीणों की अटूट श्रद्धा रही; महापूजा के सम्मान में मालुआ सहित आसपास के कई गांवों के घरों में दोपहर तक चूल्हा नहीं जला और लोगों ने उपवास रखकर बाबा भोलेनाथ की आराधना की। यज्ञ मंडप में मुख्य पुजारी शंकर प्रसाद कर एवं अंतर्ज्यामी उपाध्याय के मार्गदर्शन में वैदिक ऋचाओं के बीच सूर्य पूजा, गो-पूजा और संस्कार हवन जैसे अनुष्ठान संपन्न हुए, जिसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़ ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पापु दास, मानिक दास, पंचानन बारिक, असीम मैति, अभिजीत दास समेत समस्त ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने इस आयोजन को एक आध्यात्मिक उत्सव में बदल दिया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : भाषाई अल्पसंख्यकों और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षडंगी ने जताई चिंता
There is no ads to display, Please add some



















































