जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ – जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे जादूघुटू में मोटरसाइकिल सवार ने ऑटो में ठोकर मार दी। घटना रविवार की देर रात्रि साढ़े नौ बजे की है। इस हादसे में जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राजदोहा के खुर्शी टोला निवासी सुरेन्द्र हांसदा (30) की मौत हो गई है, जबकि दूसरा दशमत हांसदा (खुर्शी, राजदोहा पोटका) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज कंपनी अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाबत बताया जाता है कि रात्रि साढ़े नौ बजे जादूगोड़ा से नरवापहाड़ जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सुरेंद्र हांसदा (30) व दसमत हांसदा मोटरसाइकिल संख्या जेएच05 ईसी/3873 विपरीत दिशा से आ रही ऑटो संख्या जेएच05सी/6688 को जबरदस्त ठोकर मार दी। इस हादसे में खुर्शी (जादूगोड़ा) गांव निवासी की मौत हो गई है। सूचना पाते ही जादूगोड़ा पुलिस हरकत में आई व घायलों को जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांचों उपरांत सुरेंद्र हांसदा को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रुप से घायल दशमत हांसदा का इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : भूमिज-समाज के ओल गुरु महेन्द्रनाथ सरदार से दिनेश सरदार ने की शिष्टाचार मुलाकात, भूमिज समाज के मुद्दे पर की चर्चा
There is no ads to display, Please add some



















































