बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर बेला चौक के समीप रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ओडिशा के जामसोला से बहरागोड़ा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार (DL4CAN 3091) आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गई। इस जबरदस्त भिड़ंत में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कटक (ओडिशा) निवासी चालक लक्षण दत्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के फौरन बाद स्थानीय लोगों और बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को कार से निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई; गनीमत रही कि कार के परखच्चे उड़ने के बावजूद समय पर मिली डॉक्टरी मदद से चालक की जान बच गई।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बाबा चित्रेश्वर धाम की मुख्य सड़क बनी दलदल, श्रावण मास से पहले ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की गई मांग
There is no ads to display, Please add some



















































