बहरागोड़ा के योग्य विद्यालयों को प्लस टू और उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश सारंगी ने शिक्षा विभाग को सौंपा आवेदन

बहरागोड़ा : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी उत्क्रमण सूची में बहरागोड़ा प्रखंड के एक भी विद्यालय का नाम शामिल न होने पर शनिवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने नाराजगी जताते हुए विभाग के सचिव को आवेदन सौंपकर योग्य विद्यालयों को इसी शैक्षणिक सत्र में उत्क्रमित करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के कई पुराने और मान्यता प्राप्त विद्यालय जैसे एसएस हिन्दी हाईस्कूल गण्डानाटा, केवी हाईस्कूल गामारिया, कैमी हिन्दी हाईस्कूल कैमी, केडी हाईस्कूल कुमारडूवी, गुहियापाल ओड़िया हाईस्कूल, सीडीएन हाईस्कूल पाचाण्डो तथा गुड़ाबांदा का आदिवासी हाईस्कूल बेनागाड़िया प्लस टू में उत्क्रमण की सभी आवश्यक अर्हताएं पूरी करते हैं। इसके साथ ही, वर्ष 1967 से संचालित पांचरूलिया ओड़िया मध्य विद्यालय, खईरापाल ओड़िया मध्य विद्यालय और आसिंगी ओड़िया मध्य विद्यालय (आदित्यपुर) को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की पुरजोर पैरवी की गई है।जिसमें 2016 में खण्डामौदा में तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा की गई घोषणा का भी हवाला दिया गया है। वहीं डॉ. षाड़ंगी ने आग्रह किया कि छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर न भटकना पड़े, इसलिए इस जनहितकारी मांग पर तत्काल संज्ञान लिया जाए; जिसकी प्रतियां मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मुख्य सचिव, संबंधित उपायुक्तों और शिक्षा अधिकारियों को भी प्रेषित की गई हैं।

इसे भी पढ़ें – बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक, सावन मास की चौथी सोमवारी पर जंबू अखाड़ा स्वर्णरेखा नदीं से निकालेगी जलाभिषेक यात्रा

जमशेदपुर :जमशेदपुर में पवित्र श्रावण मास की चौथी सोमवारी के अवसर पर 24 अगस्त 2026 को जंबू अखाड़ा कमेटी की ओर से भव्य कलश यात्रा एवं जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी।…

Spread the love

Jamshedpur : शालीमार उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन लगाएगी टाटानगर का फेरा

जमशेदपुर :  शालीमार उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सेवा (20971/20972) टाटानगर का परिचालन को सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।इस संबंध में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time