Jamshedpur : चांडिल में होटल के बाहर बिल्डर निखार सबलोक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, TMH में इलाज के दौरान मौत

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित होटल 10th माइल्स में सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने होटल से बाहर निकल रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH), जमशेदपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान कदमा स्थित विजय हेरिटेज निवासी व्यापारी और बिल्डर निखार सबलोक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निखार सबलोक होटल में बैठकर चाय पी रहे थे। चाय पीने के बाद जैसे ही वह होटल से बाहर निकलने लगे, तभी पीछे से आए एक अपराधी ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने करीब नौ राउंड फायरिंग की। गोली लगने से निखार सबलोक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सात गोलियां उन्हें लगीं, जबकि दो गोलियां मिसफायर होने की बात सामने आ रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से मिले खोखे एवं अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही हमलावर की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

दिनदहाड़े होटल के बाहर हुई इस वारदात के बाद चांडिल और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच के साथ हमलावर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : सैल्यूट तिरंगा का झारखंड गौरव सम्मान समारोह संपन्न, 16 विभूतियों को मिला झारखंड गौरव सम्मान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस का नशे पर वार, लिट्टी चौक में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान 59 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

  जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक में पुलिस को बड़ी…

Spread the love

Jamshedpur : जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की पहल पर पांच दिनों बाद मनीफीट में बहाल हुई बिजली

जमशेदपुर : मनीफीट आजाद बस्ती स्थित बलदेव पुआल टाल के समीप बस्ती में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोग अंधेरे में रहने को मजबूर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time