जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की ओर से फन एंड फेलोशिप के अंतर्गत जे.के. रेजीडेंसी होटल में सावन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में करीब 20 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सावन उत्सव के दौरान सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक क्विज और खेलों का आनंद लिया। सभी सदस्य पारंपरिक सावन परिधानों में सजी-धजी नजर आईं। इसके बाद महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और सावन की खुशियों को आपस में साझा किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और हंसी-खुशी का माहौल बना रहा।
आयोजन ने क्लब की सदस्यों के बीच मित्रता, आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को और मजबूत किया। सावन की उमंग से भरा यह कार्यक्रम सभी सदस्यों के लिए यादगार अवसर बन गया।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष संचिता डे, सचिव मधुमिता रॉय एवं ISO विनिता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में PP इरा बंद्योपाध्याय का विशेष सहयोग रहा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनआईटी में MY Bharat–Khelo India Samvad का आयोजन
There is no ads to display, Please add some



















































