जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-नरवा पहाड़ क्षेत्र में रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपने निश्छल प्रेम का इजहार किया। वहीं भाइयों ने भी बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सुख-दुख में हमेशा साथ निभाने का संकल्प लिया। पर्व को लेकर क्षेत्र में खास उत्साह देखने को मिला। कई भाई अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए दूसरे राज्यों से जादूगोड़ा पहुंचे। वहीं दर्जनों बहनें भी अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए दूसरे राज्यों तक गईं। राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का यह पर्व पूरे क्षेत्र में खुशियों की छटा बिखेरता नजर आया।
इसे भी पढ़ें : Potka : रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना
There is no ads to display, Please add some



















































