बहरागोड़ा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के प्रधानाध्यापक एवं बहुआयामी समाजसेवी सुजल कुमार भोल का शुक्रवार सुबह सीएमसी वेल्लोर में उपचार के दौरान निधन हो गया, जिसके बाद से मानुषमुड़िया और आसपास के समूचे इलाके में मातम छाया हुआ है। जीवन पर्यंत विद्यार्थियों को शिक्षा व उच्च संस्कारों से सुसज्जित करने वाले स्व. भोल 24 प्रहर संकीर्तन समिति के सचिव, गंधबनिक समाज के अध्यक्ष तथा स्थानीय दुर्गा पूजा समिति के सचिव के रूप में धार्मिक व सामाजिक सरोकारों से अटूट रूप से जुड़े रहे। उनके असामयिक देवलोकगमन पर जमशेदपुर सांसद के सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि समाज ने एक अत्यंत सौम्य, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ मार्गदर्शक खो दिया है, जिसकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को प्रभु के चरणों में स्थान मिलने की प्रार्थना की।
इसे भी पढ़ें : Potka : जाति-धर्म से ऊपर मानवता का संदेश, सबीना खातून ने अरिजीत सरकार को बांधी राखी



















































