टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में भव्य रूप से मनाया गया रतन टाटा का जन्मदिन

 

 मुंबई  में आयोजित रतन टाटा के जन्मदिन कार्क्रम में शामिल हुए यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शनिवार को रतन टाटा का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों, प्रबंधन के वरीय अधिकारियों, कमेटी मेंबर,  स्कूली बच्चों समेत महिलाओं ने स्वर्गीय रतन टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बच्चों को टॉफी भेंट की गई. इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, ईआर हेड सौमिक रॉय, एडमिन हेड वीएन सिंह, जीएम राजीव बंसल, संजय सिन्हा, जुवराज संधु, विष्णु दीक्षित, टाउन हेड रजत सिंह, जीजी मंडल, विजय कुमार बट्टु, डॉ संजय कुमार, डॉ संजय लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.

 

इसे पढ़ेःबीजेपी जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के खिलाफ पार्टी में बगावत, परसुडीह मंडल की पूरी कमिटी ने दिया इस्तीफा

 

मुंबई में बोर्ड के कार्यक्रम में शामिल हुए अध्यक्ष एवं महामंत्री

 

रतन टाटा के जन्मदिन के अवसर पर मुंबई में आयोजित बोर्ड के कार्यक्रम में टाटा मोटर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह शामिल हुए. बोर्ड द्वारा आयोजित समारोह में टाटा समूह के सभी वरीय पदाधिकारी एवं टाटा समूह के विभिन्न यूनियनों के प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल हुये.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता जताई

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के प्रदेश नेता जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में फैल रही बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद…

Spread the love

Jamshedpur: टाटा स्टील UISL के एमडी ऋतुराज सिन्हा का निधन, विधायक प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  टाटा स्टील यूआईएसएल (JUSCO) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर ने जमशेदपुर शहर और उद्योग जगत में गहरा शोक पैदा कर दिया। जदयू युवा मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *