Gua : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में धूमधाम से मनाया संविधान दिवस

  • छात्रों ने किया संविधान के महत्व पर जोर, प्राचार्य ने संवैधानिक मूल्यों पर दिया संदेश
  • संविधान दिवस पर छात्रों ने किया शांति, न्याय और समानता के मूल्यों का सम्मान

गुवा : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में संविधान दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में विद्यालय के संगीत मंडली द्वारा संविधान गीत प्रस्तुत करके की गई। इस अवसर पर प्रार्थना सभा, भाषण, निबंध लेखन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने संविधान के महत्व और इसके निर्माताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेपी स्कूल संकोसाई में आयोजित हुआ “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम

स्कूल में छात्रों ने संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में लिया सक्रिय हिस्सा

आज के प्रमुख प्रवक्ता के रूप में इतिहास के वरिष्ठ शिक्षक डी.के. देव ने संविधान दिवस के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, जो 1949 में भारतीय संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। इस दिन डॉ. बी.आर. आंबेडकर को सम्मानित किया जाता है, जो संविधान सभा के अध्यक्ष और भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता थे। प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने कहा कि संविधान देश की आत्मा और सर्वोच्च विधान है, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों का संदेश देता है।

इसे भी पढ़ें : Gua : नोआमुंडी में विधायक सोनाराम सिंकु ने चार महत्वपूर्ण सड़कों का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात

प्राचार्य ने छात्रों को संवैधानिक कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम का संचालन कक्षा नौवीं के छात्रों जीशू चतराज और आशुतोष ने किया। अनुशासन बनाए रखने में हर्ष कुमार धनवार सक्रिय रहे, जबकि तकनीकी व्यवस्था में सचिन चंद्र साहू और अंतरा चौधरी ने सहयोग किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राजेश राम ने किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और राष्ट्रगान के साथ हुआ। छात्रों ने इस दिन को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर माना और उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चीनी-प्याज की बढ़ती कीमतों से आम जनता के साथ जन प्रतिनिधि भी बौखलाए, विधायक सरयू राय ने जमाखोरी पर अंकुश लगाने की सरकार को दी सलाह

सरयू राय ने मोदी, हेमंत और इरफान को टैग कर ट्वीट किया चीनी-प्याज की महंगाई से झारखंड पर बढ़ा दबाव जमशेदपुर : चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों का असर…

Spread the love

Potka : जिला परिषद सदस्य पर हमले के विरोध में हल्दीपोखर बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

पोटका :  जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता सूरज मंडल पर हुए कथित जानलेवा हमले के विरोध में रविवार को हल्दीपोखर बाजार पूरी तरह बंद रहा। घटना के आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time