Jamshedpur: गुड्डू पांडेय के घर दोनों हाथों से फायरिंग करने वाला टेका चौधरी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित संजय पथ में तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर पर की गई फायरिंग की घटना में पुलिस ने एक आरोपी टेका चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है। मंगलवार को एसएसपी पीयूष पांडेय ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इस गिरफ्तारी की जानकारी दी।

घटना के बाद से था फरार
यह घटना 5 सितंबर की शाम करीब 5:50 बजे हुई थी। फायरिंग के बाद आरोपी टेका चौधरी फरार हो गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे शहर से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में शामिल उसका साथी, जो बाइक चला रहा था, अब भी फरार है।

आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि टेका चौधरी के खिलाफ पहले से ही कई थानों में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इनमें दुमका के जरमुंडी, जमशेदपुर के एमजीएम और मानगो थाने शामिल हैं। वह अमरनाथ हत्या मामले में भी जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

फायरिंग से पहले बजाई थी कॉल बेल
घटना के दिन टेका चौधरी बाइक पर सवार होकर गुड्डू पांडेय के घर पहुंचा था। उसने पहले घर की कॉल बेल बजाई और कुछ ही क्षणों बाद दोनों हाथों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए थे।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनी विशेष टीम में पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर, उलीडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार, एसआई रविंद्र पांडेय, विजय कुमार और एएसआई बीरबल उरांव शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मानगो में कुख्यात गुड्डू पांडेय के घर हुई फायरिंग, इलाके में दहशत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time