Jamshedpur : संविधान दिवस पर व्यवहार न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों ने ली प्रस्तावना की सामूहिक शपथ

  • प्रधान जिला जज के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की
  • विभिन्न सरकारी कार्यालयों में संविधान दिवस पर सामूहिक पाठ कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार, 26 नवंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अन्य न्यायायिक पदाधिकारी, डालसा सचिव एवं कोर्ट कर्मचारी गण ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई और संविधान निर्माताओं के आदर्शों को स्मरण किया। प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि संविधान हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है और इसके मूल्यों – न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व को व्यवहार में उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ कार्य करने पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें : Gua : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में धूमधाम से मनाया संविधान दिवस

न्यायालय में संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने का संदेश

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालयों, विभिन्न विभागीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में भी संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। सभी कार्यालयों में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों और नागरिकों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया गया। इस प्रकार कार्यक्रम ने न केवल संवैधानिक ज्ञान बढ़ाया बल्कि न्याय और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को भी उजागर किया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर अपराध, ‘डिजिटल अरेस्ट’ और पीड़ित सहायता योजना 2026 पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के तत्वावधान में शुक्रवरार को साइबर अपराध, ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचाव और पीड़ित सहायता योजना 2026 को लेकर एक वृहद कानूनी जागरूकता कार्यक्रम…

Spread the love

Potka : जन-जन तक पहुंच रहा डालसा, ग्रामीणों को मिल रही कानूनी जानकारी

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा की मोबाइल वैन हाथीबिंधा पंचायत पहुंची। मध्य विद्यालय बांधडीह एवं बनगोड़ा गांव में अधिवक्ता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time