Jharkhand में शिक्षा का नया अध्याय, Cm School Of Excellence होंगे अपग्रेड, बढ़ेगी संख्या

रांची: झारखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में कदम बढ़ा रही है. राज्य में वर्तमान में 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हो रहे हैं. आगामी शैक्षणिक सत्र में इनकी संख्या बढ़ाने की योजना है. इसके अतिरिक्त, 325 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालयों में भी नई शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू होगी. इस कार्य के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में आवश्यक राशि का प्रावधान किए जाने की संभावना है.

जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं की शिक्षा: बंगाल के तर्ज पर
शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं पर चर्चा के लिए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राथमिक कक्षाओं से ही जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू की जाएगी. राज्य में बंगाल के तर्ज पर इन भाषाओं को शिक्षा का हिस्सा बनाने के लिए बजट में प्रावधान करने की मांग की गई है.

26 हजार प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी
राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए 26 हजार प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रगति पर है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस प्रक्रिया को लगभग पूरा कर लिया है. हालांकि, मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और आदेश के बाद ही नियुक्ति पूरी की जाएगी.
इसके साथ ही, हाई स्कूलों में भी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी. इस संबंध में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जो राज्य का दौरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.

इसे भी पढ़ें: Chaibasa: शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का हुआ अनावरण 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

West Medinipur : उत्साह और भावुकता के बीच संपन्न हुआ तीन दिवसीय बाल-किशोर पुस्तक मेला

पश्चिम मेदिनीपुर : पुस्तकों के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ाने और उनमें पढ़ने की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय ‘बाल-किशोर पुस्तक मेला-2026’ शनिवार को उत्साह और…

Spread the love

Jhargram : स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर पुलिस की सख्ती, तीन क्षेत्रों में चलाया जांच अभियान

झाड़ग्राम : स्कूली विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए बेलियाबेड़ा थाना पुलिस ने तीन स्कूलों के आसपास की दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time