Deoghar : देवघर में बड़ा ट्रेन हादसा टला, रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन बोगी से अलग, मची अफरातफरी

देवघर : जसीडीह-दुमका रेलखंड पर गुरुवार रात को एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। नंदन पहाड़ के सिंघवा गांव के पास ट्रेन का इंजन अचानक बोगी से अलग हो गया। हालांकि इसमें किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन 20 मिनट तक यात्रियों में अफरातफरी मची रही। जानकारी के मुताबिक, जसीडीह स्टेशन से ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद नंदन पहाड़ के समीप सिंधवा गांव के पास ट्रेन का कपलिंग (कपलीन) टूट जाने से इंजन आगे निकल गया, जबकि पीछे की सभी बोगियां ट्रैक पर ही छूट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कपलिंग टूटने के बाद इंजन और बोगियों के बीच दूरी बढ़ती गई। गनीमत रही कि उस समय ट्रेन की रफ्तार कम थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना का अहसास होते ही लोको पायलट ने इंजन की गति और धीमी कर दी। इसके बाद चालक ने तुरंत इसकी सूचना जसीडीह स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही जसीडीह स्टेशन से रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। तकनीकी जांच के बाद कपलिंग को ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेन को सावधानीपूर्वक देवघर की ओर ले जाया गया। इस घटना के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। रेलवे सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कपलिंग के टूटने की वजह बताई जा रही है। संबंधित मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। ट्रेन करीब 40 मिनट लेट से रात 9:25 बजे बजे जडीडीह पहुंची थी। जसीडीह स्टेशन से रात 9:41 बजे दुमका के लिए रवाना हुई, उसी क्रम में रास्ते में करीबन 15 मिनट बाद लगभग 10 बजे देवघर स्टेशन के पहले नंदन पहाड़ के सिंघवा गांव के पास ट्रेन का इंजन अलग हो गया। करीब 15-20 मिनट तक यात्री भयभीत रहे। हालांकि जसीडीह से पहुंची तकनीकी टीम ने कपलिंग को दुरुस्त कर दिया, जिससे रात 10:15 बजे ट्रेन देवघर स्टेशन पहुंची और फिर वहां से दुमका को रवाना हुई।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : नगर आयुक्त ने लिया मेला क्षेत्र का जायजा, संवेदक को फटकार, साफ-सफाई पर दिया जोर

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका के पण्डियासाई गांव में जल जमाव सेे ग्रामीण परेशान, सात महीने पानी में डूबी रहती है मुख्य सड़क, प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग

पोटका : कोवाली पंचायत अंतर्गत पण्डियासाई गांव में जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, साल के करीब सात महीने…

Spread the love

Potka : एक सप्ताह से अंधेरे में सीधाडीह के 30 परिवार, ट्रांसफार्मर के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पोटका : हेंसड़ा पंचायत के बानाकाटा गांव स्थित टोला सीधाडीह में 10 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 30 परिवार पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time