weather alert : बेहाल हुई मुंबई, महाराष्ट्र के 15 जिलों में आंधी-तूफान की आशंका, रेड अलर्ट, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित

मुंबई : मुंबई में लगातार हो रही बरसात की वजह से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट ने मुंबई और पड़ोसी जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।उसका कहना है कि अगले दो दिन मुंबई में बारिश का यही हाल रहने वाला है। मालूम हो कि सोमवार को 6-8 घंटे की अवधि में मुंबई में 177 मिलीमीटर बारिश हुई।

सीएम फणनवीस ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है,मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के कम से कम 15 जिलों में अगले दो दिनों के लिए रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कोंकण में अम्बा, जगबुड़ी और कुछ अन्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है, आईएमडी के मुताबिक आज रात भारी बारिश की आशंका है और तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान 24°C से 27°C के बीच रहने की उम्मीद है।

कई सड़कें जलमग्न हो गईं, विशेषकर अंधेरी सबवे और लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स जैसे निचले इलाकों में कई जगह पानी भर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाला लोकल ट्रेनें 15-20 मिनट की देरी से चल रही थीं, हालांकि बेस्ट (BEST) की बस सेवाएं अप्रभावित रहीं।

IMD ने मुंबई के साथ-साथ पड़ोसी जिलों ठाणे और रायगढ़ के लिए भी ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, मंगलवार को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: वज्रपात से बचाव के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगा सुरक्षा संदेश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका के विकास कुमार भकत व अफ्रीका के लेखकों ने मिलकर लिखी ‘इंटरनेशनल इंग्लिश ग्रामर’ ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध है पुस्तक

विकास कुमार भकत पुस्तक के हैं मुख्य लेखक व संपादक, विद्यार्थियों, शिक्षक और अंग्रेजी सीखने के इच्छुक लोगों के लिए उपयोगी है पुस्तक पोटका : अंग्रेजी भाषा और व्याकरण की…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time