Patamda: सड़क पर मिला बिजली की तार के सहारे झूलता पेड़, सूचना मिलते ही हरकत में आया प्रशासन

पटमदा: टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर जलडहर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को एक पेड़ एलटी बिजली तार के सहारे लटक रहा था. यह दृश्य न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया था, बल्कि बड़ी दुर्घटना को भी न्योता दे रहा था.

घटना की जानकारी मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने तत्परता दिखाई और अंचलाधिकारी एवं बिजली विभाग को सूचित किया. इसके बाद थाना प्रभारी के साथ अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, समाजसेवी विश्वनाथ महतो और बिजली विभाग के कर्मी मोहम्मद महमूद मौके पर पहुँचे.

दोपहर तक सड़क पर लटक रहे पेड़ को काटकर बिजली लाइन को सुरक्षित कर लिया गया. इससे आवागमन में आ रही रुकावट और संभावित दुर्घटना से राहत मिली.

थाना प्रभारी करमपाल भगत ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि भारी बारिश के कारण एक पेड़ बिजली के तारों पर झुक गया है. इससे केबल तार को क्षति पहुँची थी और यदि समय पर कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह पेड़ तार समेत मुख्य सड़क पर गिर सकता था, जिससे राहगीरों की जान को खतरा हो सकता था.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: स्टॉक सही – अनाज की गुणवत्ता भी संतोषजनक, लेकिन अब रंग-रोगन और ट्रेनिंग पर ज़ोर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time