बहरागोड़ाः खण्डामौदा गांव में चल रहे तीन दिवसीय शीतला माता पूजा विधि विधान के साथ और कलश विसर्जन कर मंगलवार को समापन किया गया. इस दौरान भक्तों की काफी भीड़ रही. इसके बाद अंत में सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. विसर्जन के पूर्व महिलाओं ने माता का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. अंत में कलश को मुख्य पुजारी कराली किंकर त्रिपाठी के द्वारा बेलसाघर तालाब में विसर्जित किया गया. कलश विसर्जन के साथ ही मां शीतला की पूजा समाप्त की गई.
इनका रहा सहयोग
बुजुर्गों का कहना है की माता शीतला की पूजा अर्चना से घरों में रोग निवारण बना रहता है. विभिन्न गांवों में अलग-अलग तिथियों में मां शीतला की पूजा अर्चना की जाती है. उक्त पूजा को सफल बनाने के लिए माँ शीतला गीति नाट्य कोमेटी के गौरांग बारीक, सुबल चंद्र बेरा,भवानी बेरा,इंद्रजीत बेहेरा,निबारण बेरा, निरंजन बाग,धनपति बेरा,प्रदीप बेरा,एकादशी पाइकिरा, संभूनाथ सीट,देबदत्त बेरा,पबित्र बेरा,गोपाल सीट,भास्कर बारीक, गदाधर नाईक, गयाराम भक्ता,विनय बेरा,निरंजन सीट,सुप्रसन्न बेरा, लक्ष्मी नारायण बेरा, ब्रह्मानंद बेरा समेत कोमेटी के सभी सदस्य जुटे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर, बकरीद को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
There is no ads to display, Please add some


















































