Bahragora: बच्चों को दी गई कृमि नाशक दवा, आंगनबाड़ी और स्कूलों में चला अभियान

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पाथारघाटा, जगन्नाथपुर और खण्डामौदा के आंगनवाड़ी केंद्रों और विभिन्न विद्यालयों में बच्चों व किशोरियों को कृमि नाशक दवाएं दी गईं।

भारत सरकार की इस स्वास्थ्य पहल के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरियों को एल्बेंडाजोल (Albendazole) की गोलियां खिलाई गईं। इसका मकसद बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाना है, जो अक्सर कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याएं पैदा करते हैं।

जगन्नाथपुर में एनएम नीलम टप्पू और खण्डामौदा में एनएम सिलबंती नाग की देखरेख में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हुआ। वहीं, पाथारघाटा मध्य विद्यालय में बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट्स के महत्व के बारे में बताया गया। इस अभियान को सफल बनाने में सच्चिदानंद सतपति, उषा रानी दास, मानस दास समेत कई स्वास्थ्यकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: 16वें दिन पुरी धाम पहुंचे कृष्ण भक्त, 400 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time