Hisar : हरियाणा के हिसार की 21 वर्षीय सिमरन ने माइक्रोसॉफ्ट में पायी 55 लाख की नौकरी 

सिमरन के पिता कबाड़ खरीदने व बेचने का करते हैं काम

हिसार : कबाड़ का काम करने वाले एक पिता की बेटी ने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक में 55 लाख रुपये के सालाना पैकेज वाली जॉब सिक्योर कर ली है. हरियाणा के हिसार के बालसमंद गांव की रहने वाली सिमरन को अपनी ड्रीम कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में 55 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी मिल गई है. वह सिर्फ़ 21 साल की हैं. उन्होंने IIT मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन पूरी की है. उनके पिता राजेश कुमार गांव में घर-घर जाकर कबाड़ खरीदने का काम करते थे. हर दिन महज 300-500 रुपये कमाते थे. लेकिन उनकी बेटी ने अब ऐसी नौकरी पा ली है, जहां वह 15,000 रुपये हर दिन कमाएगी. सिमरन ने 17 साल की उम्र में अपनी पहली ही कोशिश में AIEEE पास कर लिया था. कोडिंग का जुनून था. इसी से प्रेरित होकर उन्होंने इंजीनियरिंग कोर्स के दौरान एडिशनल सब्जेक्ट के रूप में कंप्यूटर साइंस को चुना. तभी से उनका सपना माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी करने का था. इस कड़ी में उन्हें पहली सफलता तब मिली जब उन्हें माइक्रोसॉफ्ट के हैदराबाद कैंपस में इंटर्नशिप के लिए चुना गया.
सिमरन कहती हैं कि दो महीने की इंटर्नशिप के दौरान उन्हें 300 छात्रों में सर्वश्रेष्ठ इंटर्न चुना गया. अवॉर्ड देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के ओवरसीज़ हेड अमेरिका से आए थे. यह उनकी पहली भारत यात्रा थी.
पिता राजेश अपनी कमाई से सिमरन के तीन भाई-बहनों का भरण-पोषण करते रहे हैं. सिमरन की दो छोटी बहनें ममता और मुस्कान गांव के ही स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ रही हैं. छोटा भाई हर्षित 8वीं क्लास में है. सिमरन की मां कविता होम मेकर हैं और उन्होंने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटा मोटर्स में इंडस्ट्रियल विजिट, CICASA छात्रों को मिला उद्योग से जुड़ने का अवसर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Gua : डीएवी गुवा के रोहित गागराई ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुवा के कक्षा दसवीं ‘बी’ के छात्र रोहित गागराई ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time