Netaji Subhash Public School की प्लस टू मान्यता 5 वर्षों के लिए बढ़ी, नामांकन अभियान शुरू

पोटका: नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर एवं राखामाइंस शाखाओं को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अगले 5 वर्षों के लिए प्लस टू (12वीं कक्षा) की मान्यता प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के साथ अब ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का रास्ता और अधिक सुलभ हो गया है।

सीबीएसई से प्लस टू की मान्यता मिलने के बाद, विद्यालय प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। अब छात्र-छात्राएं विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी जैसे संकायों में स्थानीय स्तर पर ही दाखिला ले सकेंगे, जिससे उन्हें शहरों की ओर पलायन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

विद्यालय के चेयरमैन मृत्युंजय कुमार झा ने जानकारी दी कि यह मान्यता विद्यालय की गुणवत्ता, अनुशासन और शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर प्रदान की गई है। उन्होंने कहा, “इस पहल से अब गांव के बच्चे भी बड़े सपने देख सकेंगे और उन्हें साकार करने के लिए जरूरी संसाधन यहीं मिल सकेंगे। हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चा पढ़े, बढ़े और क्षेत्र का नाम रौशन करे।”

यह स्वीकृति केवल विद्यालय के लिए नहीं, बल्कि पूरे पोटका प्रखंड व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। स्थानीय लोग और अभिभावक इसे ग्रामीण शिक्षा के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम मान रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: मारवाड़ी युवा मंच ने घर-घर जाकर किया मेधावियों का सम्मान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

    जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

    Spread the love

    Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

    जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time