West Singhbhum: विस्थापन नीति पर सामूहिक बैठक, सेल प्रबंधन को अवगत कराने की बनी रणनीति

पश्चिम सिंहभूम: सेल द्वारा जारी विस्थापन सर्कुलर के संदर्भ में नानक नगर एवं डिपा साईं के स्थानीय निवासियों की एक सामूहिक बैठक 28 मई को डिपा साईं में आयोजित की गई। बैठक में यह सर्वसम्मत निर्णय लिया गया कि विस्थापन नियमों का पुनः मूल्यांकन किया जाए तथा सेल-गुवा बीएसएल, बोकारो इस्पात संयंत्र को पुनः सर्वेक्षण और जनसंवाद के लिए पत्राचार किया जाएगा।

इस बैठक में बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया और विस्थापन के मुद्दे पर एकजुटता के साथ संघर्ष का संकल्प लिया।

युवाओं ने जताई बेरोजगारी और पलायन की चिंता, आवाज़ बुलंद की
बैठक में युवा बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि गुवा क्षेत्र में लंबे समय से युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय युवाओं को ठेका श्रमिक (नोटशीट) में काम दिलाने के नाम पर 4 से 5 लाख रुपये की भारी रिश्वत मांगी जाती है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो युवाओं को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने गुवा क्षेत्र में सक्रिय दलालों को चेतावनी भी दी।

युवाओं के संगठन का हुआ गठन, नेतृत्व में तैयार हुई टीम
गुवा क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी और शोषण को देखते हुए युवा बेरोजगार संघ का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष उदय सिंह, उपाध्यक्ष कैलाश दास, कोषाध्यक्ष धनंजय पांडे, सचिव बीरू सोनार बनाए गए हैं।

इस संगठन में चुन्नू सिंह, तपोस दास, सुदीप दास, संजीत टैंटी, बिनय मेहता, रबी मुखी, सागर दास, कानूराम लोहार जैसे कई युवाओं की भागीदारी रही।
बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि विस्थापन और रोजगार जैसे मुद्दों पर गुवा क्षेत्र के लोग अब चुप नहीं बैठेंगे। एकजुटता और रणनीति के साथ अब स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने अपनी आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: ग्रीष्मकालीन शिविर में छात्रों ने सीखी भाषा और संस्कृति की गहराई

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time