Saraikela: हाथी के आतंक से कांप रहा नीमडीह, वन विभाग की लापरवाही बन रही अभिशाप

सरायकेला: नीमडीह प्रखंड के तिल्ला पंचायत अंतर्गत कुशपुतुल, लायाडीह, सिमा, गुंडा और जामडीह जैसे गांव इन दिनों जंगली हाथियों के भय से सहमे हुए हैं. खासतौर पर कुशपुतुल के सिरका टोला में बीती रात एक ट्रस्कर हाथी ने छह घरों को निशाना बनाते हुए जबरदस्त उत्पात मचाया. ग्रामीणों के अनुसार, हाथी रात के अंधेरे में आंगन में दाखिल हो गया. लोग डर के मारे न कुछ बोल सके, न भाग सके. उसने घरों में रखे अनाज, चावल, आलू, बीज और अन्य सामान खा लिए. साथ ही कई घरों के दरवाजे और मशीनें तोड़ डालीं.

घटना के समय दिवंगत मंत्री घनश्याम महतो की पत्नी भी घर में मौजूद थीं. लेकिन आस-पड़ोस के लोगों की सतर्कता से वे समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल ली गईं. इस भयावह दृश्य ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.

चांडिल वन क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा माइकिंग कर लोगों को सतर्क रहने की अपील तो की जा रही है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा. वे वन विभाग पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाते हैं.
प्रभावित परिवारों का दावा है कि हाथी के हमले में लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

क्यों बढ़ रहा है हाथियों का झुंड सरायकेला की ओर?
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दलमा सेंचुरी में भोजन और पानी की कमी के चलते हाथियों का एक बड़ा समूह ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ओर पलायन कर चुका है. पिछले सात से दस वर्षों से यह क्षेत्र हाथियों के लिए भोजन का नया स्रोत बन गया है, जिससे वे बार-बार लौटकर आ रहे हैं.

फॉरवर्ड ब्लॉक के राष्ट्रीय सचिव नृपेन्द्र महतो ने स्पष्ट किया कि यदि पीड़ितों को जल्द मुआवजा नहीं मिला और हाथियों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो ग्रामीण संगठित होकर आंदोलन करेंगे. उन्होंने वन विभाग की उदासीनता को लेकर तीखी आलोचना की.

चांडिल रेंजर शशि प्रकाश रंजन ने कहा कि हाथियों को भगाने के लिए लगातार माइकिंग, पटाखों और अन्य उपायों का इस्तेमाल किया जा रहा है. विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार है.

हाथियों के लगातार हमले ने न केवल घरों को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि खेतों को भी रौंद डाला है. सीमावर्ती गांवों में अब बारिश और हाथियों की दोहरी मार से ग्रामीण बुरी तरह परेशान हैं. लोग शाम होते ही घरों में कैद हो रहे हैं, और खेत वीरान होते जा रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: गांव में हाथी ने मचाई तबाही, छह घर ध्वस्त – अनाज भी किया चट

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time