Breaking: नीरज चोपड़ा का निराशाजनक प्रदर्शन, World Championship से हुए बाहर

नई दिल्ली:  दो बार के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। पांचवें प्रयास में फाउल के कारण वह टॉप-6 में जगह नहीं बना सके और प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

फाइनल में कुल 12 एथलीट उतरे। पहले ही राउंड में नीरज ने 83.65 मीटर का थ्रो कर अच्छी शुरुआत की, जबकि भारत के सचिन यादव ने 86.27 मीटर फेंककर सबको चौंका दिया। पाकिस्तान के अरशद नदीम 82.73 मीटर पर रहे।

बीच के राउंड्स
दूसरे प्रयास में नीरज 84.03 मीटर तक पहुँचे, लेकिन सचिन फाउल कर बैठे। जर्मनी के वेबर और ग्रेनाडा के पीटर्स ने 86 से 87 मीटर के थ्रो फेंककर बढ़त बनाई। तीसरे प्रयास में नीरज का थ्रो फाउल रहा, जिससे उनकी रैंकिंग गिर गई। सचिन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और 85.71 मीटर फेंककर चौथे स्थान पर पहुँच गए।

निर्णायक पल
चौथे प्रयास में नीरज ने 82.86 मीटर फेंका और आठवें स्थान पर खिसक गए। नियमों के मुताबिक, आगे बढ़ने के लिए उन्हें टॉप-6 में जगह बनानी थी। पांचवें प्रयास में उन्होंने कोशिश की लेकिन फाउल कर बैठे। इसी के साथ उनका सफर यहीं खत्म हो गया।

सचिन यादव की चमक
भारतीय एथलीट सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 84.90 मीटर का थ्रो भी किया। शुरुआती राउंड से ही उन्होंने अपने आदर्श नीरज को पछाड़कर भारतीय उम्मीदों को जिंदा रखा।

अरशद नदीम और अन्य खिलाड़ी
पाकिस्तान के अरशद नदीम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और चौथे प्रयास के बाद बाहर हो गए। वहीं त्रिनिदाद के वालकॉट ने 88.16 मीटर का थ्रो कर बढ़त बनाई।

पेरिस ओलंपिक की याद
यह मुकाबला नीरज और अरशद के बीच 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद पहली टक्कर थी। तब नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता था, जबकि नीरज 89.45 मीटर के साथ रजत पदक पर रहे थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Rahul Gandhi का आरोप, “लोकतंत्र को बचाने वाले नहीं, चुराने वाले बचा रहे CEC”


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

    जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

    Spread the love

    Gua : डीएवी गुवा के रोहित गागराई ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

    गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुवा के कक्षा दसवीं ‘बी’ के छात्र रोहित गागराई ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time