Jadugora : कालिकापुर पंचायत के मातकुमडीह गांव के नए माझी बाबा बने राजेश मुर्मू, पारंपरिक रिति-रिवाज से ग्रामीणों ने किया स्वागत

परगना आयो पुनता मुर्मू ने नए माझी बाबा राजेश मुर्मू को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

जादूगोड़ा : संथाल समाज में वर्षों से चली आ रही स्वशासन व्यवस्था के त हत कालिकापुर तोरफ परगना पुनता मुर्मू ने मातकुमडीह गांव के निवर्तमान माझी बाबा सालखू मुर्मू के बेटे राजेश मुर्म को पगड़ी पहनाकर व शपथ दिलाकर गांव का माझी बाबा घोषित किया। जिसे सभी ग्रामीणों ने स्वीकार किया तथा स्वागत किया। मौके पर नये  माझी बाबा बने राजेश मुर्मू ने कहा कि उनके पिता सालखू मुर्मू के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में आने वाले  दिनो में सामाजिक व्यवस्था को मजबूती देने का उन्होंने संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उनकी उम्मीदों पर वे खरा उतरेंगे। गांव का विकास व युवाओं को शिक्षा से जोड़ कर गांव को समृद्धि की ओर ले जाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके पूर्व महिलाओं ने पानी से उनका चरण धोकर राजेश मुर्मू का स्वागत किया। तत्पश्चात उन्हें समाज के प्रति न्याय करने की शपथ दिलाई गई।इस कार्यक्रम में देश जायरेत वीरेन टुडू, जुगसलाई परगना बाबा दसमत हांसदा व कालिकापुर तोरफ परगना पुनता मुर्मू, निवर्तमान माझी बाबा सालख मुर्मू,  समेत सुशांतो हेंब्रम, मानसिंह हांसदा, रघुनाथ मुर्मू, अनिल मुर्मू, उदय मुर्मू, मुखिया बाघराय सोरेन, भोजो मार्डी, हरिपदों मुर्मू,  सुंदर सोरेन, नाने सोरेन, घनी राम मुर्मू, वास्ता हेंब्रम, जगो माझी, ईश्वर मुर्मू समेत अन्य माझी बाबाओ ने भाग लिया व नए माझी बाबा राजेश मुर्मू को आशीर्वाद दिया।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : सुप्रसिद्ध मां रंकणी कापड़ गादी थान में बढ़ा विवाद, सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सरदार ने बाहरी लोगों द्वारा अशांति फैलाने की आशंका को लेकर जिले के उपायुक्त को लिखा पत्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस का नशे पर वार, लिट्टी चौक में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान 59 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

  जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक में पुलिस को बड़ी…

Spread the love

Jamshedpur : चांडिल में होटल के बाहर बिल्डर निखार सबलोक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, TMH में इलाज के दौरान मौत

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित होटल 10th माइल्स में सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने होटल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time