Baharagoda : भगवान शिव की अराधना से जुड़ा पांच दिवसीय गाजन पर्व का समापन

300 वर्ष पुराने शिव मंदिर के समीप आयोजित किया गया धार्मिक अनुष्ठान

बहरागोड़ा :  बहरागोड़ा प्रखंड के शासन गांव में आयोजित पांच दिवसीय गाजन उत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। इससे पहले दोपहर में भोक्ताओं ने गांव के बड़ा तालाब में स्नान किया. पुजारी सुमन मिश्रा, अशोक मिश्रा, राजीव दास और आसुतोष मिश्रा ने वैदिक रीति रिवाज से पूजा पूजा करायी. मंदिर प्रांगण तक धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी. कई भोक्ताओं ने जीभ में कील घोप कर तथा कमर में लोहे का रॉड घुसाकर और अंगारों में नंगे पांव चल कर भगवान शिव के प्रति आस्था दिखायी. सारा धार्मिक अनुष्ठान  बाबा अंबासौर शिव मन्दिर में संपन्न हुआ। बताया जाता है कि शासन गांव का यह शिव मंदिर 300 साल पुराना प्राचीन मंदिर है. देर रात को ओड़िआ जात्रा का आयोजन किया गया. गाजन पर्व को सफल बनाने में मुख्य रूप से  डॉक्टर सोमनाथ दण्डपाट, विश्वनाथ दण्डपाट,  दुश्मनतो प्रहाराज, अनूप नायेक, विवेक जाना, चिन्मय जाना तथा पुरा दण्डपाट परिवार के साथ ग्रामीण तत्पर रहे।
Spread the love

Related Posts

Potka : खड़ियासाईं में वीर गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती मनाई गई, शौर्य-बलिदान को किया याद

पोटका : खड़ियासाईं में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना…

Spread the love

Gua :किरीबुरू-बेसकैंप मार्ग पर बड़ा हादसा टला, कार घाटी में गिरी, कोई हताहत नहीं

गुवा : झारखंड-ओड़िशा सीमांत क्षेत्र के बोलानी थाना अंतर्गत शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। किरीबुरू से बेसकैंप जाने वाले मुख्य मार्ग पर ओडी02एके 7682 नंबर की एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time