Gua : सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास से मनाया जितिया पर्व

  • संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा गया निर्जला उपवास

गुवा : गुवा और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रविवार को सुहागिन महिलाओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ जितिया पर्व मनाया। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखा। सुबह से ही व्रती महिलाएं नदी, तालाब और कुओं में स्नान कर पूजा-अर्चना में शामिल हुईं। स्नान-पूजन के बाद सुहागिनों ने भगवान जीमूतवाहन की आराधना की और पूरे दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए व्रत किया। देर शाम व्रत का पारण कर महिलाएं कथा श्रवण में शामिल हुईं।

इसे भी पढ़ें : Bahragora: ईचडाशोल समिति की तैयारियां पूरी, 3.5 लाख की लागत से बन रहा आकर्षक पंडाल

आस्था और परंपरा का संगम बना जितिया पर्व

गांव-गांव और मोहल्लों में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनकर एक-दूसरे के घरों में जाकर कथा साझा करती नजर आईं। जगह-जगह सामूहिक पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुईं। स्थानीय लोगों का मानना है कि जितिया व्रत मातृ शक्ति की गहरी आस्था का प्रतीक है और इससे संतान पर आने वाले संकट टल जाते हैं। पर्व के चलते गुवा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पूरे दिन धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के जानलेवा प्रदूषण के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, 12 सितंबर से चलेगा ग्रामीणों का हस्ताक्षर अभियान, इसके बाद धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ अब चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसकी घोषणा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज सहित अन्य नेताओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time