Jamshedpur : अमूल दूध के गोदाम में भीषण आग , लाखों का क्षति

आगलगी के एक घंटे के बाद पहुंची दमकल की गाड़ियां

जमशेदपुर :  एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर पंचायत के सिमुलडांगा स्थित अमूल दूध के गोदाम में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गयी। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आगलगी की घटना के करीब एक घंटे के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान आग इतनी भयावह थी कि गोदाम से ऊंची- ऊंची लपटे उठ रही थी, जिससे स्थानीय ग्रामीण में डर का माहौल था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग के लपटे इतनी तेज थी कि जिससे कुछ ही देर में गोदाम में रखे सामान पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गये। इससे स्थानीय ग्रामीण में डर का माहौल था। बताया जा रहा है कि गोदाम के कर्मचारियों ने आग लगने पर जरूरी दस्तावेज हटाने का प्रयास किया। लेकिन, गोदाम में मौजूद लाखों के डेयरी उत्पाद दूध, दही, लस्सी, बटर, घी आदि सामग्री जलकर खाक हो गया।आग लगने का स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं हो पाया। लेकिन संभावना है कि बिजली के शॉट सर्किट के कारण आग लगी होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उपायुक्त सख्त, अब जवाबदेही होगी तय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time