Jamshedpur: खरकाई नदी में नहाने गया युवक डूबा, दो दिन बाद मिला शव

जमशेदपुर:  जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज़ कॉलोनी निवासी युवक इरशाद का शव सोमवार शाम खरकाई नदी से बरामद किया गया। बताया गया कि वह रविवार दोपहर से लापता था।

सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे शास्त्री नगर इलाके के पास स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव तैरता देखा और तुरंत कदमा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर इरशाद रेलवे ब्रिज के नीचे खरकाई नदी में नहाने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद नदी किनारे उसके कपड़े और चप्पलें मिलीं, जिससे उसके डूबने की आशंका जताई जाने लगी।

इरशाद की मां ने बताया कि वह घर से नशे की हालत में निकला था। परिवार और स्थानीय लोगों ने रविवार शाम तक उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद जुगसलाई पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया, पर अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा।

सोमवार सुबह फिर से खोज अभियान चलाया गया, और शाम को शास्त्री नगर इलाके से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: ट्यूशन पढ़ने गए बच्चों के बीच की कहासुनी को लेकर हिंसक झड़प, DC लाउंज सैलून में घुसकर मचाई तोड़फोड़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देशभर में युवा इकाई का करेगा गठन,  राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद में हुई बैठक में  लिया निर्णय

युवा सम्मेलन अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन पर बनी रणनीति जमशेदपुर :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल के नेतृत्व…

Spread the love

Jamshedpur : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का निधन, 27 को होगी अंत्येष्ठि

जमशेदपुर : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का शुक्रवार को टीएमएच में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time