Chandil: कपाली में विधायक ने दया अस्पताल का किया उद्घाटन

 

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिला के कपाली में सोमवार को 8 बेड वाले दया हॉस्पिटल का उद्घाटन ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया.  विधायक सविता महतो ने कहा कि कपाली जैसे क्षेत्र में 8 बेड का हॉस्पिटल खुल जाने से यहां के लोगों को तत्काल इलाज की सुविधा मिलेगी.  दया हॉस्पिटल का 25 बेड वाला हॉस्पिटल गांधी मैदान में बन रहा है. हॉस्पिटल के डायरेक्टर मुमताज अहमद ने कहा कि खासकर हड्डियों से संबंधित बिमारी का  इलाज व ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क किया जाएगा।  क्षेत्र में आयुष्मान योजना से जुड़ा पहला हॉस्पिटल है।

विधायक सविता महतो ने की नवाज अता

ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ नमाज अता की और अल्लाह से दुआ मांगी. इस मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढे़ं : Deoghar: घर से बाजार जाने के क्रम में शिक्षक की हुई हत्या, डिगरिया पहाड़ के जंगल में मिली लाश

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : आरपीएफ के उड़नदस्ता टीम ने गुप्त सूचना पर तस्कर को भागने से पहले दबोचा, टाटानगर स्टेशन से 20 लाख का गांजा बरामद

    जमशेदपुर  : नीलांचल एक्सप्रेस से टाटानगर लाए जा रहे बड़े पैमाने पर गांजा को टाटानगर आरपीएफ ने जब्त कर लिया है. आरपीएफ के उड़नदस्ता की ओर से यह कार्रवाई की…

    Spread the love

    Jamshedpur : राहरगोड़ा में न्युवोको के निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप में 150 ग्रामीणों ने लिया लाभ

    सीएसआर पहल के तहत स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक चिकित्सा से ग्रामीण हुए लाभान्वित अनुभवी डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रदान किया मुफ्त चिकित्सा परामर्श जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *