बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत के पूर्णाडीही गांव में शनिवार सुबह तीन जंगली हाथियों के पहुंचने से लोग सहम गए। खेतों और जंगल के किनारे घूमते इन हाथियों को देखकर खेत में काम कर रहे किसान डरकर भाग निकले।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर ले जाने की कोशिश शुरू कर दी। टीम लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के करीब न जाएं और न ही लकड़ी या मशरूम इकट्ठा करने के लिए जंगल की ओर जाएं। अधिकारियों ने कहा कि सतर्कता बरतने से किसी अप्रिय घटना से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some


















































