West Singhbhum: NEET परीक्षा से पहले क्या पूरी तरह तैयार हैं केंद्र? प्रशासन ने लिया जायज़ा

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने 4 मई 2025 को आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा 2025 को लेकर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने चाईबासा स्थित दो प्रमुख परीक्षा केंद्रों – मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला प्लस टू उच्च विद्यालय का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया.

606 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था का मूल्यांकन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों केंद्रों पर 606 परीक्षार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की. इसमें बिजली, सुरक्षा, परीक्षार्थियों की तलाशी (फ्रिस्किंग), बैठने की व्यवस्था, कक्षवार वीक्षक, और शौचालय व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायज़ा लिया गया.

निर्देशों का सख्ती से पालन अनिवार्य
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. साथ ही, परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर की समय पर स्थापना की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

पुलिस अधीक्षक ने दिए सुरक्षा के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दोनों परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही, परीक्षार्थियों की जांच से संबंधित गाइडलाइन का पालन करने पर विशेष जोर दिया.

उपस्थित रहे प्रशासनिक अधिकारी
इस निरीक्षण के दौरान चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाहमन टूटी, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: तीन केंद्रों पर 905 परीक्षार्थी देंगे NEET परीक्षा, फ्रिस्किंग और सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर, 300 लोगो के रक्त नमूने संग्रहित

जादूगोड़ा : जुगसलाई प्रखंड के हितकू पंचायत अंतर्गत केड़ो गांव में स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Potka : महाष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह चार बजे से ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु पोटका : महाष्टमी के अवसर पर सोमवार को हल्दीपोखर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल में मां दुर्गा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time