Jamshedpur: जेरॉक्स की दुकान में चोरी, 30 हजार रुपये नकद लेकर चोर फरार

जमशेदपुर:  उलीडीह थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह रोड स्थित एक जेरॉक्स दुकान में बीती 11 अक्टूबर की रात चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

दुकानदार राकेश कुमार, जो राजेंद्र नगर, कुंवर सिंह रोड के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी दुकान ‘एफ वर्ड’ नाम से चलती है। उन्होंने रात में दुकान बंद कर घर लौट गए थे, लेकिन 12 अक्टूबर की सुबह जब पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और दराज में रखे पैसे गायब हैं।

राकेश कुमार ने बताया कि दुकान में और भी सामान रखा था, लेकिन चोरों ने केवल नकदी ही ली। उनका अनुमान है कि चोरी देर रात की गई होगी।

सूचना मिलने पर उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। भुक्तभोगी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि चोरी केवल नकदी की हुई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दुकान में रातभर इतनी बड़ी राशि क्यों रखी गई थी। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर में BJP-JDU ने घर-घर जाकर सुनी शिकायतें, जल्द बनेगी बूथ स्तर कमेटी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time