Jamshedpur: बाजार की दूरी घटी, आमदनी में बढ़त, जानिए कितना कारगर ‘मार्केट लिंकेज’

पूर्वी सिंहभूम: बिरसा हरित ग्राम योजना झारखंड के किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है. यह योजना केवल हरियाली नहीं, बल्कि आमदनी, आत्मनिर्भरता और स्थायित्व की दिशा में भी सशक्त पहल बनकर उभरी है. पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत लोआडीह गांव के किसान अशोक महतो इसकी जीवंत मिसाल हैं.
महतो ने इस वर्ष अपने बागान में एक टन से अधिक आम का उत्पादन किया. जिला प्रशासन की ‘मार्केट लिंकेज’ पहल के अंतर्गत All Seasons Farm Fresh कंपनी ने उनके खेत से ही सीधे आम खरीदे. इससे न केवल महतो को ₹18,400 की आय हुई, बल्कि उन्हें बाजार में विक्रय के झंझट से भी मुक्ति मिली.

उत्पादन: 1 टन से अधिक आम
खरीदार संस्था: All Seasons Farm Fresh
प्राप्त मूल्य: ₹18,400

सशक्तिकरण की कहानी: खेत से आर्थिक स्वावलंबन तक
यह पहल केवल एक किसान की आमदनी तक सीमित नहीं, बल्कि यह दिखाती है कि प्रशासनिक मार्गदर्शन, योजनाबद्ध बाजार संपर्क और पारदर्शिता मिलकर ग्रामीण किसानों के जीवन में स्थायी बदलाव ला सकते हैं. महतो जैसे किसान अब बिचौलियों की भूमिका से मुक्त होकर सीधे लाभ ले पा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Breaking: झारखंड में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे पर YMCA ने निकाली जागरूकता रैली

जमशेदपुर : गुरुवार को वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे (आत्महत्या रोकथाम दिवस) के मौके पर ‘प्रेम ज्योति प्रांगण’ के 40 से ज़्यादा छात्रों ने रैली में हिस्सा लिया। YMCA जमशेदपुर चैप्टर…

Spread the love

SIR-2026 के तहत जमशेदपुर सदर प्रखंड में संचालित दावा-आपत्ति सुनवाई का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

गोलमुरी में होम टू रोल वेरिफिकेशन का भी लिया जायजा, मतदाताओं से संवाद स्थापित कर दावा-आपत्ति, ‘फैमिली टुगेदर’ हेतु किया जागरूक जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time