Jamshedpur: सिद्धगोड़ा बालाजी मंदिर में 28वें ब्रह्मोत्सव के दूसरे दिन हुई वरही पूजा – देखें Video

जमशेदपुर: सिद्धगोड़ा बालाजी मंदिर में चल रहे 28वें ब्रह्मोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 8 बजे लक्ष्मी गणपति होमम से हुई. इस अवसर पर पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न की गई. बालाजी मंदिर के सभी सदस्य इस धार्मिक अवसर पर उपस्थित रहे.
दोपहर बाद, शाम 3 बजे भगवान बालाजी का मूल मंत्र जाप हुआ. इसके बाद, श्री वरही पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बालाजी समिति के सभापति कमला शर्मा, आर.वाई.एन. राजू और अन्य सभी समिति के सदस्य शामिल हुए.

वरही पूजा का महत्व

कमला शर्मा ने इस मौके पर बताया कि वरही अवतार भगवान विष्णु के 10 अवतारों में तीसरा अवतार है. इस पूजा के आयोजन से धन, स्वास्थ्य और सुख-शांति मिलती है. इसके अतिरिक्त, यह पूजा मानसिक विकारों को दूर करती है, आत्मविश्वास को बढ़ाती है और बुराईयों से मुक्ति देती है. पूजा के माध्यम से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी पापों का नाश होता है.

पूजा की सफलता में योगदान

इस पूजा को सफल बनाने में डी रामु, पदमा, भानु, सोनी, रामादेवी, साधना, लक्ष्मी, उमा, प्रमिला, पार्वती, नूतन, दुर्गा, लता, आरुणा, रानी, इन्नी रवि, प्रसाद राव, मुखुद राव, रवि रामचंद्रान, नरसिंघ राव, रामा टीचर, अप्पा राव जैसे सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें : Jadugora : रोहाणीबेड़ा में सरहुल पूजा आयोजित, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

Spread the love

Related Posts

Gua : दुबिल गांव की ग्राम सभा में रोजगार, मुआवजा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठी आवाज, स्थानीय को प्राथमिकता देने की मांग

गुवा  : छोटानागरा पंचायत के दुबिल गांव में मंगलवार सुबह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक दुलाल गुमटी के समीप ग्राम मुंडा रामलाल चाम्पिया की अध्यक्षता में संपन्न…

Spread the love

Jadugora : सुप्रसिद्ध मां रंकणी कापड़ गादी थान में बढ़ा विवाद, सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सरदार ने बाहरी लोगों द्वारा अशांति फैलाने की आशंका को लेकर जिले के उपायुक्त को लिखा पत्र

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के सुप्रसिद्ध मां रंकणी कापड़ गादी थान में विवाद  खुल कर सामने आ गया हैं। इधर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सरदार ने उपायुक्त को पत्र लिखकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time