Potka: किशोरियों के नेतृत्व कौशल को निखारने के लिए 5 दिवसीय शिविर का आयोजन

पोटका: सामाजिक संस्था ‘युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन)’ ने पोटका के समेकित जन विकास केंद्र में एक विशेष पांच दिवसीय नेतृत्व विकास शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में पोटका प्रखंड की 30 किशोरियों ने भाग लिया. शिविर का आयोजन गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य किशोरियों को नेतृत्व कौशल में प्रशिक्षित करना था, ताकि वे समुदाय, पंचायत और प्रखंड स्तर पर अपनी समस्याओं के लिए आवाज उठा सकें और उनका समाधान कर सकें.

परियोजना समन्वयक चांदमनी ने प्रशिक्षण के उद्देश्य को विस्तार से समझाते हुए बताया कि किशोरियों को अपने नेतृत्व कौशल को पहचानने और उसे बढ़ाने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया गया. नाटक और खेलों के माध्यम से किशोरियों ने नेतृत्व के गुणों को पहचाना और उन्हें बेहतर करने का अभ्यास किया.

इस शिविर में किशोरियों को प्रभावी संचार के जरिए अपनी बातों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई गई, जिससे वे अपनी अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ाकर नेतृत्व की भूमिका निभा सकें. ‘समस्या के पेड़’ की अवधारणा के माध्यम से किशोरियों ने खेलों के जरिए उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग कर अपने लक्ष्य हासिल करने की रणनीति तैयार की.

युवा की सदस्य अंजना देवगम ने किशोरियों को निर्णय लेने, सहमति बनाने और अपनी पसंद को समझने के बारे में विस्तार से बताया. वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने भी डिजिटल फ्रॉड और हिंसा से संबंधित जानकारी दी, जिससे किशोरियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा संस्था की सदस्य अवंती सरदार, रीला सरदार, किरण सरदार और जसन्ती सरदार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें : Ichagarh: सविता महतो की सरकार से मांग, चांडिल डैम के डूब क्षेत्र को सिंचाई सुविधा देने के लिए तत्काल कदम उठाएं


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time