Potka: पोटका में शुरू हुई गेहूं बीज वितरण योजना, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण बीज

पोटका:  पोटका प्रखंड के पोटका लैम्पस भवन में रविवार को विधायक संजीव सरदार ने गेहूं बीज वितरण योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। इस योजना के तहत आसनबनी, कालिकापुर, हल्दीपोखर, चाकड़ी, कोवाली और हरिणा लैम्पस में किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण गेहूं बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

“सही समय पर सही बीज जरूरी” — विधायक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा— “सही समय पर सही बीज मिलना किसान के लिए सबसे बड़ी जरूरत है। यह योजना सीधे तौर पर खेती-किसानी को मजबूत बनाएगी और इससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।”

लैम्पस प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति
उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे—
पोटका लैम्पस अध्यक्ष पंचानन सरदार
सचिव उत्तम कुमार साहू
हाथीबिंदा लैम्पस अध्यक्ष भीमचरण सरदार
सचिव मनिंदरनाथ महतो
टांगराईन लैम्पस सचिव प्रणव भक्त
गंगाडीह लैम्पस सचिव रुपाय बास्के
हरिणा लैम्पस सचिव दिनेश सरदार
अध्यक्ष मधुसूदन नायक

इसके अलावा पूर्व जिला परिषद चंद्रावती महतो, आंदोलनकारी नेता सुनील महतो और समाजसेवी आनंद दास भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Spread the love

Related Posts

Gua : तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े, जगह-जगह गिरे पेड़

गुवा : बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा,बड़ाजामदा समेत सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और…

Spread the love

Jadugora : जादूगोड़ा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट,  फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं।इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा  के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time